वन विभाग ने की अवैध आरा मशीनों के खिलाफ कार्यवाही

on

|

Forest Department took action against illegal saw machines

रामनगर। Forest Department took action against illegal saw machines वन प्रभाग तराई पश्चिमी के काशीपुर रेंज में वन विभाग को लगातार अवैध आरा मशीनों के संचालित होने की सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए तराई पश्चिमी की संयुक्त टीम ने 2 आरा मशीनों और उसके साथ ही संचालित एरिया को भी सील करने की कार्रवाई की है।

वन प्रभाग तराई पश्चिमी के एसडीओ प्रदीप कुमार ने कहा लंबे समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के काशीपुर रेंज के अली खां मोहल्ले में अवैध तरीके से आरा मशीनों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें जंगल से आये अवैध माल और खान से आये माल का स्वरूप परिवर्तन कर बाजार में बेचा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन आरा मशीनों का अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में 40 से ज्यादा वन कर्मचारी मौजूद थे, साथ ही पुलिस की मदद भी ली गई।

एसडीओ प्रदीप कुमार ने कहा हमारे द्वारा काशीपुर रेंज के अली खां मोहल्ले में देर शाम छापेमारी की कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध रूप से संचालित दो आरा मशीनों को सील किया गया।

साथ ही आरा मशीन जहां से संचालित हो रही थी, उस कंपाउंड को भी मशीनों के साथ सील करने की कार्रवाई की गई है। प्रदीप कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र की संपूर्ण जांच की जाएगी।

साथ ही आरा मशीनों को अवैध तरीके से संचालित करने वालों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम एवं आरा मशीन नियमावली उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज किया जा चुका है। मामले कार्रवाई की जा रही है।

जरा इसे भी पढ़े

शांतिकुंज प्रमुख पर रेप प्रकरण में पूर्व सेवादार की पत्नी कर्नाटक से गिरफ्तार
लाठी डंडों से पीटकर चौकीदार की निर्मम हत्या
यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में आरबीएस रावत समेत तीन गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here