वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी के धरोहर: सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

heritage of senior workers party

heritage of senior workers party

देहरादून। heritage of senior workers party भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा अपने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कार्यकर्त्ता परिचय बैठक के क्रम् में आज रायपुर विधानसभा के वीर चंद्र सिंह मण्ड़ल में परिचय बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक का आयोजन मण्ड़ल के अध्यक्ष प्रकाश बडोनी , महामंत्री देवेन्द्र ग़ैरोला, श्रीमती अर्चना बागड़ी, अरविंद गुप्ता व समस्त मण्डल पदाधिकारी/कार्यकारिणी द्वारा हुआ। परिचय बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन व वन्देमातरम गायन के साथ हुआ।

बैठक में सर्वप्रथम परिचय के क्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ द्वारा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल व उपस्थित कार्यकर्ताऔं का परस्पर विस्तृत से परिचय करवाया गया मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी द्वारा उनका मण्डल में पधारने पर हार्दिक अभिनन्दन भी किया गया।

मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सही मायने में लोकतंत्र है। कार्यकर्ताओं का जितना मान-सम्मान भाजपा में है, किसी दूसरी पार्टी में नहीं है। इसी बात को दृष्टिगत रखते हए विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ व नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थउमेश अग्रवाल के द्वारा विधानसभा रायपुर में 1980 के दशक में भाजपा को स्थापित करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताऔं को शॉल, पुष्पगुच्छ के साथ सम्मान किया गया।

भाजपा महानगर को एक नई ऊँचाईयौं में पहुंचाना है : Umesh Sharam

अपने उद्बोधन में विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने सर्वप्रथम महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का शॉल पुष्पमाला से स्वागत किया। उन्होंने रायपुर विधानसभा में पधारने पर उनका अभिनन्दन भी किया।

विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं रायपुर विधानसभा के सभी भाजपा परिवार के सदस्यों को अपने शरीर का अंग की तरह मानता हूँ। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और फिर हम विधायक हो या मंत्री हो सब एक माला में पिरोए गए दाने के रूप में हैं। अत: जरूरत है इसे हम सबको मिल कर इस पिरोई माला में कोई ढील ना आए इसका भी ध्यान रखना है।

उन्होंने कहा कि हमें हमारे नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के साथ परस्पर सहयोग देना है और उनके नेतृत्व में भाजपा महानगर को एक नई ऊँचाईयौं में पहुंचाना है। उन्होंने महानगर अध्यक्ष अग्रवाल को आश्वस्त किया कि रायपुर विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता आपके साथ सदैव खड़ा रहेगा।

महानगर अध्यक्ष अग्रवाल ने सभी उपस्थित कार्यकर्त्ताऔं से विस्तार पुर्वक भाजपा संगठन की रीति-नीतियों व आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करी। अपने उद्बोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ताओं का संबंध भगवान और भक्त की तरह निर्मल होता है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी के धरोहर हैं। इनके अनुभव का लाभ पार्टी व कार्यकर्ताओं को लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से रायपुर विधानसभा के अन्तर्गत वीर चंन्द्र सिंह गढ़वाली मण्ड़ल में पार्टी को बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया इसके लिए सभी मण्ड़ल के पदाधिकारी साधुवाद के पात्र हैं।

कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है : Sidharath Umesh Aggarwal

उन्होंने कहा कि कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही भाजपा आज मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ और उत्तराखण्ड़ में भी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार चला रही है, उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा पार्टी यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का दर्जा भी हासिल कर चुकी है इस लिहाज से भाजपा पार्टी संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है।

जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सत्ता और संगठन में तालमेल का होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि संगठन का एक अलग अस्तित्व होता है। कार्यकर्ता कभी भी आम जनता की समस्या के समाधान के लिए संगठन स्तर पर अपनी बात रख सकता है और वह बात संगठन के माध्यम से सरकार व शासन को बतानी यह संगठन की जिम्मेदारी है।

बैठक में महानगर मंत्री रतन सिंह चौहान, अर्चना बागढ़ी, प्रकाश बडोनी, देवेन्द्र प्रसाद गैरोला, अरविन्द गुप्ता, राजेन्द्र भट्ट, सुषमा कुकरेती, मनमोहन धनई, विनोद उनियाल, राजेश बडोनी, राकेश पंडित, विमल उनियाल, विनोद नेगी, आशीष शर्मा, राजीव टोड़ी|

नीरू गर्ग, उषा लखेड़ा, अनुराग भाटिया, सरोजनी सेमवाल, सुषमा जोशी, सुधा रावत, ऋचा नैथानी, जागेश ममगांई, अनिता बडोला, शेखरानंद बिजल्वाण, शांकुल उनियाल,पंकज जदली हरीश पाण्डे, कैलाश उनियाल, प्रिया शर्मा आदि उपस्थित थे।