देहरादून। लोगो का स्कैनर व उनके खाते पर देश के अलग अलग लोगो से धोखाधडी कर पैसा ठग अलग-अलग खातों में प्राप्त करने वाले एक गिरोह का रानीपोखरी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गैंग के एक अभियुक्त को पुलिस ने कल रविवार को रानीपोखरी क्षेत्र से गिरफ़्तार किया है।
बीती शनिवार को प्रशान्त रावत निवासी भोगपुर रानीपोखरी देहरादून ने कुछ लोगो द्वारा आपराधिक षडयंत्र रचकर धोखाधडी से वादी की सास के नाम के फिलिंग स्टेशन शहीद सुबाव पैट्रोल पम्प रानीपोखरी के खाते का स्कैनर का प्रयोग कर अवैध लेन देन किया व 4,50,000/- रुपये (चार लाख पचास हजार रुपये) की धनराशी फ्रिज करवाने की शिकायत रानीपोखरी थाने में दी।
वादी की तहरीर पर थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा धारा 318(2)/61(2)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा मामले में मैन्युअल पुलिस व छानबीन शुरू की व मुखबिर की सूचना पर कल रविवार को अभियुक्त युवराज सिंह भाटी(23) पुत्र लक्ष्मण सिंह भाटी निवासी ग्राम घोडो की पोल,खजवाणा रोड,संखवाश थाना-भंवडा जिला नागौर,राजस्थान हाल निवासी- स्पाल्टन लाइब्रेरी के पास पंसा मार्केट,विष्णु नगर, डिगाडी थाना बनाड जिला जोधपुर राजस्थान को पैट्रोल पम्प के पास जाखन नदी को जाने वाली सडक नागाघेर रानीपोखरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि युवराज सिंह की दो-तीन साल पहले निशांत विश्नोई उर्फ दिलखुश(22) पुत्र हनुमान राव निवासी नरसिंह पिआऊ थाना माता का थान जोधपुर राजस्थान व श्रवण विश्नोई(21) पुत्र सहीराम निवासी ग्राम विराणी थाना खेडापा जिला जोधपुर राजस्थान से हुई थी। उन लोगो के द्वारा युवराज को पैसो का लालच देकर अपने साथ काम करने का लालच दिया।
अभियुक्तो द्वारा अपने अन्य दोस्तो के साथ अलग-अलग राज्यो के लोगो को फोन व आनलाईन सम्पर्क करके पाँच प्रसेन्ट पैसे देने का लालच देकर उनके खाता संख्या एटीएम कार्ड, स्कैनर, व अन्य डिटेल मांगने का काम करते थे। युवराज व श्रवण विश्नोई उन लोगो जिनके खातो मे आनलाईन फ्राड का पैसा आता है उनको विड्राल करवाकर निशान्त विश्नोई को देने का काम करते है, जिसमे से कुछ पैसे वह हमे देता है ।
प्रमोद उर्फ पम्मी जो कि ऋषिकेश का रहने वाला से जान पहचान होने पर इसके माध्यम से कुछ पैसा विड्राल करवाने को कहा उसने चार प्रसेन्ट की बात कहकर रानीपोखरी पेट्रोल पम्प का स्कैनर दिया। जिसे निशान्त ने अपने अन्य साथियो को भेज दिया, फिर उस खाते मे निशान्त विश्नोई आनलाईन धोखाधडी वाला पैसा ट्रांसफर करवाया गया जिसे उन सभी के द्वारा अलग अलग दिन यहाँ रानीपोखऱी पेट्रोल पम्प के कर्मचारियो से प्रमोद उर्फ पम्मी की मदद लेकर पैसे निकलवाये जो लगभग चार- पाँच लाख रुपये होगें।
फ्राड वाले पैसे निशान्त उर्फ दिलखुश के ऊपर काम करने वाले लोग आनलाईन लिंक के माध्यम से व व्हाट्सएप फेसबुक पर फर्जी एप के माध्यम से एकाउण्ट की डिटेल लेकर आनलाईन फ्राड करते है। अभियुक्त ने फ्राड वाले पैसे कहाँ से व कैसे आते है इस बारे निशान्त उर्फ दिलखुश व श्रवण विश्नोई को जानकारी होने की बात बताई है। अभियुक्त के खिलाफ जोधपुर थाने में मुकदमा दर्ज है।



