इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज व आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के कार्य में तेजी लाएं : डॉ. आर. राजेश कुमार

on

|

स्वास्थ्य सचिव (प्रभारी) डॉ. आर. राजेश कुमार बैठक लेते हुए।

Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission

देहरादून। Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission देहरादून स्थित सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव (प्रभारी) डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज (ई.सी.आर.पी.) व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के कार्यों मे तेजी लाने व जल्द पूर्ण करने को लेकर संबंधित विभागों, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक ली गई।

बैठक में ई.सी.आर.पी. के अंतर्गत निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक की समीक्षा की गई। जिसमें 07 प्रस्तावों में से 05 के आगणन पर विभागीय कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है एवं शेष 02 जनपदों की डी.पी.आर. ना आने पर प्रभारी सचिव द्वारा नाराजगी व्यक्त कर कार्यदायी संस्था को जल्द ही शासन को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में राज्य में ई.सी.आर.पी. के अन्तर्गत चिन्हित अस्पतालों में आई.सी.यू बेड जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। राज्य के 45 अस्पतालों में से 37 में मेडिकल ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन व 08 में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी ब्लाकों में ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट जिसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में लैब एवं हेल्थ मॉनिटरिंग की यूनिट स्थापित की जाएगी।

प्रधानमंत्री अटल आयुषमान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन 2020-26 तक चलाई जाएगी जिसके अंतर्गत अनुमोदित सी.सी.बी. ब्लॉक की डीपीआर भी शासन को अनुमोदित कर दी गई है।

बैठक में स्वास्थ्य निदेशक डॉ. विनीता शाह, अनु सचिव जसविंदर कौर, कार्यक्रम अधिकारी-ईसीआरपी डॉ. अभय कुमार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी देवेंद्र नैलवाल, डॉ. बी.के. शुक्ला, अधिशासी अभियंता बी.डी. पांडे, सिचाई विभाग, ब्रिडकुल, आदि अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here