गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

Bolero fell into a ditch on Gangotri Highway
दुर्घटनाग्रस्त वाहन।

Bolero fell into a ditch on Gangotri Highway

टिहरी। Bolero fell into a ditch on Gangotri Highway टिहरी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटी गाड़ के पास एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क हादसे की सूचना प्रशासन को दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम रेस्क्यू करने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई है।

मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ।

गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। कंडीसौड़ से पहले कोटी गाड में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया।

हादसे की सूचना प्रशासन को दी

वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। स्थानीय निवासियों ने वाहन खाई में गिरते हुए देखा तो वे मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने वाहन में लगी आग पानी डालकर बुझाई। साथ ही हादसे की सूचना प्रशासन को दी।

वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे। इस वाहन के साथ एक और वाहन चल रहा था। उसमें सवार लोगों को सूचना दे दी गई है।

अभी शव की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। वाहन में सभी सवार सभी युवा पश्चिम बंगाल के थे और उत्तरकाशी की किसी पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे। आज सुबह ये दो वाहनों में रायवाला से उत्तरकाशी के लिए निकले थे।

जरा इसे भी पढ़े

पीसीसी अध्यक्ष ने भाजपा सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे माफियातंत्र पर प्रकट की चिन्ता
कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल
खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने किया नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का उद्घाटन