रायपुर में लोगों के हत्थे चढ़ा चेन स्नेचर, जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपा

on

|

Chain snatcher caught by people

देहरादून। Chain snatcher caught by people प्रदेश की राजधानी देहरादून में  चेन स्नेचिंग की वारदातें बढ़ती जा रही हैं।  रायपुर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर गई बुजुर्ग महिला की युवक ने चेन छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन तभी वो लोगों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र रायपुर के किद्दूवाला में  बुजुर्ग महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी एक युवक ने महिला के गले पर झपट्टा मारा और चेन खींचकर भागने लगा।

महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को वहीं पर धर दबोचा। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों को आरोपी के पास से कुछ नशीले पदार्थ भी मिले हैं।

कुछ दिनों पहले ही इस इलाके में एक साथ चेन स्नेचिंग की पांच वारदातें हुई थीं। चेन स्नेचिंग के ये मामले पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनते जा रहे हैं, क्योंकि इस तरह के मामलों से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है, इसीलिए वो इस तरह के काम करता है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जरा इसे भी पढ़े

देह व्यापार में संलिप्त महिला व पुरूष गिरफ्तार
लेन-देन के विवाद में चली गोली, एक की मौत, तीन घायल
तीन शातिर महिला ठग चढ़ी पुलिस के हत्थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here