CM inaugurated Bhaurao Deoras Auditorium
सीएम धामी व पूर्व सीएम कोश्यारी को किया गया सम्मानित
पिथौरागढ़। CM inaugurated Bhaurao Deoras Auditorium अपने एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवम भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा विकासखंड कनालीछीना के मुवानी में स्थित शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार में निर्मित भाऊराव देवरस सभागार का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवम भूतपूर्व मुख्यमंत्री को बीजेपी कार्यकर्ताओं एवम शेर सिंह पांगती सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य द्वारा एवं अध्यापकों द्वारा को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
आज पिथौरागढ़ के विकासखंड कनालीछीना के अंतर्गत मुवानी पहुँचकर शेर सिंह कार्की विद्यालय, सरस्वती विहार में नवनिर्मित भाऊराव देवरस सभागार का लोकार्पण किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री @BSKoshyari जी भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/qDmDnlayDm
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 17, 2023
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां की आने वाले 10 वर्ष उत्तराखंड उन्नति के होंगे जिस हेतु उनके द्वारा प्रदेश में नई शिक्षा नीति, नई खेल नीति को बहुत प्रभावी तौर पर लागू किया गया है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की झांकी मानसखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जो हम सब के लिए गौरव की बात है, हम अपने अपने संसाधनों को एकत्रित कर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं हमारी स्वयं सहायता महिलाओं द्वारा पहाड़ी उत्पादों को उत्पादित कर उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ये उत्पाद वर्तमान में एमएनसी के उत्पादों को टक्कर दे रहे हैं जोकि उत्तराखंड के हित में है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री जी द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित जनता को दी गई।
शेर सिंह कार्की विद्यालय के लिए 50 लाख रुपए की धनराशि
मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरान शेर सिंह कार्की विद्यालय हेतु 50 लाख रुपए की धनराशि से विस्तार किए जाने की घोषणा, रामगंगा में मोटर पुल निर्माण की घोषणा, मुवानी महाविद्यालय में रोड डामरीकरण किए जाने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी द्वार मुवानि आगमन पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया व उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए शेर सिंह कार्की द्वारा किए गए समाज के लिए कार्यों को भी याद किया गया।
उन्होंने कहां कि विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाना उनकी प्राथमिकता में है इस हेतु मुंबई वासियों द्वारा भी धनराशी देकर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री को मुवानी पहुंचने पर पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी गई। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक दलों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में एमपी अजय टम्टा, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।