बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर हत्या से मचा हड़कंप

on

|

पुलिस पूछताछ करते हुए।

Elderly man beaten to death with a stick

हल्द्वानी। Elderly man beaten to death with a stick हल्द्धानी में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आयी है। यहां एक कुष्ठ रोग आश्रम हाथीखाल मोतीनगर में डंडे से पीट-पीट कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारे को पकड़ लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुंडल ब्लॉक ओखलकांडा नैनीताल निवासी 60 वर्षीय नैन राम पुत्र स्वर्गीय लाल राम कुष्ठ आश्रम हाथीखाल मोतीनगर में पिछले कई सालों से रह रहे थे। इसी आश्रम में खटीमा का सिकंदर भी रहता था।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम सिकंदर और नैन राम ने साथ में बैठकर शराबी पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो सिकंदर ने डंडा उठाकर नैन राम के सिर पर लगातार पांच छह बार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के रोगी पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नैनराम को डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सिकंदर को वारदात के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here