हर्षल फाउंडेशन का दिव्यांग शिविर छह व सात नवंबर को

on

|

पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजक।

handicap camp on November 6 and 7

निःशुल्क प्रदान की जाएंगी सभी सेवाएं

देहरादून। handicap camp on November 6 and 7 हर्षल फाउंडेशन, ए यू फाउंडेशन, जे पी फाउंडेशन एवम् किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में 6-7 नवंबर को एक विशाल दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अग्रवाल धर्मशाला, गांधी रोड, देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में दिव्यांगों के लिए कृतिम् पाव, कैलिपर, एन आई ई पी वी डी  के सहयोग से व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, स्टिक, सुनने के लिए कान की मशीन, चश्मे आदि निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त दिव्यांग जनों को कौशल विकास ओर रोजगार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में आयोजकों द्वारा शिविर के संबंध में जानकारी दी गई।

उत्तराखंड के समाज कल्याण विभाग एवम् स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इस कैंप में मौजूद रहेंगे और दिव्यांगों को अपने विभागों की सुविधाएं प्राप्त करने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर सुभारती मेडिकल कॉलेज द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें दिव्यांगों की स्वास्थ्य जांच के साथ साथ उपचार भी किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त फिजियोथेरेपी, आयुर्वेद, योग शिक्षा की भी व्यवस्था रहेगी। कैंप की सभी व्यवस्था निशुल्क रहेगी। बाहर से आने वाले दिव्यांग जनों के लिए रहने, भोजन आदि की भी व्यवस्था रहेगी।

गत शिविरों की भांति इस बार भी उत्तराखंड एवम् आस पास के क्षेत्रों के दिव्यांग अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ उठाएंगे।

पत्रकार वार्ता में फसल फाउंडेशन की अध्यक्ष रमा गोयल, आर एस गोयल, ब्रिगेडियर के जी बहल, पार्षद मोंटी कोहली, समाजसेवी रविंद्र सिंह आनंद, अमिता गोयल, गुलशन सरीन, बबीता गुप्ता, कल्पना अग्रवाल, शम्मी सभरवाल, रोहित माथुर, नूपुर गुप्ता चेतन गुरुंग, कुशाल नेगी, रामकुमार सहगल, दीपा आदि मौजूद रहे।

जरा इसे भी पढ़े

छठ महोत्सव का शुभारम्भ स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने किया
इगास और राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम व्यापक स्तर पर मनाएगी भाजपा
महिला आरक्षण पर अध्यादेश आने तक भर्तियां स्थगित करने की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here