हरदा की मंडुआ पार्टी ने लगाया सियासी छौंक

on

|

Harda’s Mandua party made a political splash

झंगोरे की खीर व भट्ट की दाल का भी लोगो ने चखा स्वाद
यूनाइटेड नेशन की ओर से 2023 को मंडुआ वर्ष का फैसला सराहनीय

देहरादून। Harda’s Mandua party made a political splash उत्तराखण्डी उत्पादों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिये लंबे समय से संघर्ष कर रहे उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को मंडुआ पार्टी का आयोजन किया। जिसमें झंगोरे की खीर, भट्ट की दाल, उधमसिंहनगर का मख्खन व हरिद्वार का गुड मुख्य व्यंजन रहे।

हरदा की मंडुआ पार्टी में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों से बने लजीज व्यंजनों का आनन्द लेने के लिये बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडुआ पार्टी के जरिए हरीश रावत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं।

हरीश रावत पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए इससे पहले आम पार्टी, झंगोरा पार्टी, भुट्टा पार्टी समेत तमाम उत्पादों को लेकर पार्टियों का आयोजन कर चुके हैं। अपनी अलग तरह की पार्टियों को लेकर हरीश रावत खूब सुर्खियां बटोरते हैं।

गौरतलब है कि यूनाइटेड नेशन ने साल 2023 को मंडुआ वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया है, जिसकी पूर्व सीएम हरीश रावत ने खूब सराहना की है। मंडुआ और उत्तराखंड के अन्य स्थानीय उत्पादों की पैदावार को

बढ़ावा देने के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार का भी हर कदम पर साथ देने की बात कही है। बता दें राज्य सरकार ने दिसंबर महीने भारत सरकार के सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को फसल साल 2022-23 के मोटे अनाज के प्रोक्यूरमेंट के लिए प्लान प्रेषित किया, भारत सरकार ने उत्तराखण्ड के प्रोक्यूरमेंट प्लान को स्वीकार करते हुए मोटे अनाज के 0.096 लाख मीट्रिक टन के प्रोक्यूरमेंट की अनुमति दी है।

मंडुआ के प्रोक्यूरमेंट की यह अनुमति फसल वर्ष 2022-23 के लिए दी गई है। हरदा की मंडुआ पार्टी में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रदीप जोशी, राव आफाक, नजमा खान, राजीव जैन, भावना पाण्डे, रईस फातिमा, सुशील राठी, मुजतबा एडवोकेट, गुल मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here