कैंप के शेफ की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

One accused arrested for killing camp chef

One accused arrested for killing camp chef

देहरादून। One accused arrested for killing camp chef थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत शुक्रवार की देर रात घट्टूगाड़ स्थित एक कैंप के शेफ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में घट्टूगाड़ स्थित एक कैंप कर्मचारियों के साथ बगल में स्थित दूसरे कैंप कर्मचारियों और मालिकों का डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में शुक्रवार की देर रात कैंप के शेफ यशपाल नेगी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

इस घटना में कैंप के तीन अन्य कर्मचारी भी घायल हुए थे। जिनका राजकीय चिकित्सालय में उपचार किया गया। इस मामले में मनोज सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी घट्टूगाड़ थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी ने अपने कैंप के कर्मचारी यशपाल नेगी उम्र 22 वर्ष की मारपीट कर हत्या करने के संबंध में थाना लक्ष्मण झूला में मुकदमा दर्ज कराया था।

थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि रविवार को नामजद आरोपित अजय चैहान उर्फ अज्जू पुत्र ओम प्रकाश चैहान निवासी 91 चंद्रपुरी अंबाला कैंट हरियाणा हाल निवासी एकलव्य एडवेंचर कैंप थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल को एकलव्य एडवेंचर कैंप से गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

जरा इसे भी पढ़े

प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर को देश को कृषि एवं बीज उत्पादन में क्रांति लाने का श्रेय जाता है : राज्यपाल
घोड़े के धक्के से खाई में गिरी महिला यात्री, घायल
युवती का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील वीडियो डाले