चारधाम यात्रा में यात्रियों के हितों की सुरक्षा राम भरोसे : करन माहरा

on

|

Ram bharese protection of the interests of passengers

देहरादून। Ram bharese protection of the interests of passengers गढ़वाल दौरे से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने चारधाम यात्रा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार को घेरा है। करन माहरा 12 दिन के गढ़वाल दौरे के बाद देहरादून लौटे।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान से स्थानीय व्यक्तियों को होने वाली कठिनाई को लेकर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का कोई ध्यान नहीं रखा है।

चारधाम यात्रा में यात्रियों के हितों की सुरक्षा रामभरोसे है। प्रदेश सरकार सिर्फ चारधाम यात्रा को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी करने के सिवा कुछ नही कर रही है।

वहीं यह भी माना जा रहा है कि अपने गढ़वाल दौरे के बाद करन माहरा ने कई जिलों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

जरा इसे भी पढ़े

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले
मुख्यमंत्री धामी ने किया गंगा पूजन
चंपावत विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को घोषित किया प्रत्याशी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here