स्वच्छ भारत मिशन अभियान में उत्तराखंड को मिला प्रथम पुरस्कार

on

|

Swachh Bharat Mission Campaign

राष्ट्रपति और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने दिया उत्तराखंड को सम्मान
स्वच्छ भारत मिशन अभियान में उत्तराखंड ने किए उत्कृष्ट कार्य
छह श्रेणियों में रहा अपना राज्य नम्बर वन

देहरादून। Swachh Bharat Mission Campaign विज्ञान भवन में राष्ट्रपति एवं जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में उनके द्वारा 6 श्रेणियों के पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

इसमें नेशनल फिल्म कंपटीशन हिली एरियाज में पहला स्थान, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ओडीएफ प्लस बायोडिग्रेडेबल वेस्ट मैनेजमेंट गोवर्धन में प्रथम स्थान, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट उत्तराखंड तथा वॉल पेंटिंग ऑन ओडीएफ प्लस ग्रे वाटर मैनेजमेंट वॉल पेंटिंग ऑन मैनेजमेंट में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

जिसमें राज्य की ओर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की मिशन निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल तथा जिला विकास अधिकारी सुशील द्वारा केंद्रीय मंत्री के कर कमलों से यह पुरस्कार प्राप्त किए गए। इस मौके पर राज्य की ओर से कई अधिकारी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा जिला विकास अधिकारी देहरादून, जिला पंचायत देहरादून, जिला विकास अधिकारी चंपावत, परियोजना अधिकारी अल्मोड़ा, जिला अधिकारी चमोली ,मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गढ़वाल, जिला विकास अधिकारी चंपावत तथा राज्य की ओर से संबंध है।

वीरेंद्र भट्ट और संजय पांडे द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया। यह पुरस्कार आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदान किए गए हैं।

जरा इसे भी पढ़े

अहंकार ने हमें अंधा बना दिया है : डॉ आनंद
मोदी जी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक रूप से मजबूत हुई हैं पंचायतें : महाराज
साइबर सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जाए : सीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here