तमंचा लेकर घूम रहे युवक ने किया वीडियो वायरल, पुलिस ने धर दबोचा

on

|

Youth arrested for making video of gun viral

हरिद्वार। Youth arrested for making video of gun viral सिडकुल की सड़कों पर रात के समय बाइक पर घूमते हुए एक युवक ने टंकी पर तमंचा रखा, फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और उसे धर दबोचा।

साथ ही उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं मे मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बीती सोमवार को एक वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लगा था। जिसमें सिडकुल की सड़कों पर चलते हुए एक युवक ने बाइक की टंकी पर एक 315 बोर का तमंचा रख वीडियो बनाई थी, मानो उसे पुलिस का कोई खौफ ही नहीं।

इतना ही नहीं सिडकुल की सड़कों पर घूमते हुए बनाई गई। इस वीडियो को युवक ने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इस वीडियो के सामने आते ही सिडकुल पुलिस इस युवक की तलाश में जुट गई थी।

केल्विन केयर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया

वहीं, मंगलवार को पुलिस ने वीडियो के आधार पर मूलरूप से सुजानपुर खानपुर निवासी आजाद पुत्र जसवंत को सिडकुल स्थित केल्विन केयर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वीडियो में दिख रहा 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है। सिडकुल थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह के लोग कभी भी मौका पड़ने पर क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। दूसरा इन लोगों में पुलिस का शायद कोई खौफ नहीं।

इसी कारण वो इस तरह की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। इस तरह के लोग भविष्य में किसी तरह की वारदात को अंजाम न दें, इसलिए पुलिस ने तत्काल युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।

जरा इसे भी पढ़े

प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने अलकनंदा में लगाई छलांग, जल पुलिस ने बचाई जान
बेरोजगारों की पीड़ा कम करने में नाकाम हुई सरकार : मोर्चा
भाजपा की वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति देश और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली : कांग्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here