मल्लिकार्जुन खड़गे चुने गए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

on

|

Mallikarjun Kharge elected as National President of Congress

खडगे को मिले 7897 मत, थरूर को 1078 वोटों पर संतोष करना पड़ा

देहरादून। Mallikarjun Kharge elected as National President of Congress कांग्रेस की कमान अब मल्लिकार्जुन खड़गे संभालेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम बुधवार को मतगणना के बाद घोषित किया जा चुका है। मल्लिकार्जुन खड़गे को इस चुनाव में 7897 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी शशि थरूर को मात्र 1078 वोट ही मिल सके। खड़गे ने इस चुनाव में 6819 वोटों से जीत दर्ज की है।

24 साल बाद हुए इस चुनाव के बाद अब कांग्रेस को गांधी परिवार से इतर राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। इससे पूर्व सीताराम केसरी गांधी परिवार से इतर अध्यक्ष रहे थे। यहां यह उल्लेखनीय है कि गत लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही गांधी परिवार की घेराबंदी कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही है|

वहीं भाजपा द्वारा भी कांग्रेस को एक परिवार की पार्टी बताकर तंज कसा जाता रहा है। राहुल गांधी के द्वारा अध्यक्ष पद संभालने से मना कर दिए जाने के बाद लंबे समय तक मान मनोव्वल चलता रहा लेकिन राहुल गांधी ने अपनी जिद नहीं छोड़ी। कांग्रेस अध्यक्ष का कार्य फिलहाल सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में देख रही थी।

कई विवादों और उतार-चढ़ाव के बीच हुए अध्यक्ष पद के इस चुनाव में खड़गे की जीत को पहले ही सुनिश्चित माना जा रहा था क्योंकि खड़गे को गांधी परिवार का समर्थन प्राप्त था वही शशि थरूर अपनी जिद के कारण चुनाव मैदान में अडे़ रहे थे। 137 साल पुरानी कांग्रेस वर्तमान में एक संक्रमण काल से गुजर रही है अब कांग्रेस को हताशा पूर्ण माहौल से बाहर लाने की जिम्मेवारी खड़गे के कंधों पर होगी।

खड़गे की जीत पर कांग्रेस में जश्न का माहौल है उत्तराखंड में राजीव भवन में कांग्रेसी नेता जश्न मनाते नजर आए। हालांकि आज मतगणना के समय भी थरूर गुट द्वारा यूपी चुनाव के दौरान अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था लेकिन मतगणना जारी रही और खड़गे भारी मतों से विजयी रहे।

जरा इसे भी पढ़े

नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को हुआ मतदान
5 दिवसीय कैपेसिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटा व बेटी भाजपा में शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here