महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धन सिंह रावत के आवास का किया घेराव, मांगा इस्तीफा

on

|

Women Congress workers demanded the resignation of Dhan Singh Rawat

देहरादून। Women Congress workers demanded the resignation of Dhan Singh Rawat उत्तराखंड महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर और प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित आवास का घेराव किया। कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर गेट पर धरना देते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंत्री रहते धन सिंह रावत के कार्यकाल में सहकारिता बैंक घोटाला हुआ है। महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की भी मांग की है। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने धन सिंह रावत तेरा कमाल, सहकारिता बैंक घोटाले में हुए मालामाल जैसे नारे लगाए और प्रदर्शन किया।

अभी भी कांग्रेस महिला कार्यकर्ता धन सिंह रावत के आवास के सामने धरनारत हैं। भाजपा की पिछली सरकार में भी सहकारिता विभाग धन सिंह रावत के पास था. आरोप है कि उनके उस कार्यकाल में सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बंपर भर्ती हुई। इन भर्तियों में घोटाला हुआ है। फिलहाल जांच अधिकारी जांच कर रहे हैं।

7 अप्रैल को जांच टीम उधम सिंह नगर में जिला सहकारी बैंक की जांच के लिए पहुंची थी। बड़ी बात यह रही कि जांच प्रक्रिया चलने के दौरान ही 4 जिलों में डिप्टी रजिस्ट्रार को स्थानांतरित कर दिया गया। यही नहीं कुछ बैंकों के जीएम को मुख्यालय में भी अटैच कर दिया गया। खास बात यह है कि देहरादून जिला सहकारी बैंक की वंदना श्रीवास्तव का तो सेवा विस्तार ही समाप्त कर उन्हें हटा दिया गया।

जरा इसे भी पढ़े

जंगल की आग हुई विकराल, नियंत्रण को वायु सेना की मदद ले सकती है सरकार
सीएम ने किया एचडीएफसी बैंक की आठ शाखाओं का वर्चुअल शुभारम्भ
एफएफएच ओपन एयर रेस्टोरेंट देहरादून मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here