राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने सीएम से की भेंट

on

|

सीएम धामी से भेंट करते आयोग अध्यक्ष।

Dr. Rakesh Kumar met the CM Dhami

देहरादून। Dr. Rakesh Kumar met the CM Dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने डा. राकेश कुमार को आयोग द्वारा कराई जाने वाले भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा कुशलता तथा पूर्णतः पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रिआओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वासन दिया है कि भर्ती परीक्षाएं पूर्णतः पारदर्शिता व निष्पक्ष तरीके से संचालित की जाएगी।

युवा लगन और परिश्रम से परीक्षाओं की तैयारी करें। आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने जानकारी दी कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग आगामी परीक्षाओं के कैलेण्डर जारी कर चुका है तथा तद्नुसार सारी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। जल्द से जल्द परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

जरा इसे भी पढ़े

विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूतों ने सीएम धामी से की भेंट
सीएम धामी ने धान मंडी का औचक निरीक्षण किया
सीएम धामी ने आईएसबीटी का औचक निरीक्षण किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here