गैर जमानती एवं कुर्की वारण्ट की तामील को चलेगा विशेष अभियान

on

|

अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान।

देहरादून। 15 day special campaign to run for verification of tenants एपी अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा गैर जमानती वारण्ट एवं कुर्की वारण्ट की तामील की अध्यावधिक समीक्षा करने पर जनपदों में न्यायालय से जारी आदेशिकाएं अदम तामील दर्शाये जाने एवं किरायेदारों के सत्यापन में भी केवल औपचारिकताएं पूरी किये जाना ज्ञात हुआ।

अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा गैर जमानती वारण्ट कुर्की वारण्ट की तामील तथा किरायेदारों के सत्यापन सम्बन्धी में प्रगति लाये जाने हेतु 15 दिसम्बर 2023 से 15 दिवस का विशेष अभियान की शुरूआत की जा रही है।

जिसमें गैर जमानती वारण्ट, कुर्की वारण्ट की अदम तामील वापस किये जाने पर कारणों की अलग से समीक्षा कर तामील सुनिश्चित करवायी जायेगी। इसी प्रकार किरायेदारों के सत्यापन में मात्र कागजी कार्यवाही न करके सम्बन्धित पत्ते पर भेजना तथा रिपोर्ट प्राप्त कर समय से आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here