कैसिनो कॉइन व ताश की गड्डी से जुआ खेलते 24 लोग गिरफ्तार

on

|

24 people arrested for gambling

देहरादून। 24 people arrested for gambling एसटीएफ उत्तराखण्ड व दून पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुरूवार तड़के सहसपुर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए 25 लोगों को कैसिनो कॉइन तथा ताश से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। जुए का यह बड़ा कारोबार दो लोग चला रहे थे जिनमें से एक छापेमारी के दौरान फरार होने में कामयाब रहा।

जानकारी के अनुसार आज तड़के एसटीएफ उत्तराखण्ड व सहसपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सहसपुर क्षेत्र के होरोवाला स्थित संजीवनी रिसोर्ट में कैसिनों कॉइन व ताश के पत्तों से जुआ खिलाया जा रहा है। जिसमें बाहरी राज्यों सहित उत्तराखण्ड के कई लोग शामिल है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसटीएफ व सहसपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जब संजीवनी रिसोर्ट पर छापेमारी की गयी तो वहाँ अफरा तफरी फैल गयी। संयुक्त टीम ने मौके से संचालक पारस गुलाटी सहित 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक संचालक कपिल अरोड़ा फरार होने में कामयाब रहा।

संयुक्त टीम ने मौके से 1 लाख 22 हजार की नगदी, 60 ताश की गड्डियां व 23 सौ कैसिनो काइन बरामद किये। बताया जा रहा है कि रिसोर्ट में यह काला कारोबार पारस गुलाटी व कपिल अरोड़ा द्वारा किया जा रहा था। पकड़े गये जुआरियों में यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, देहरादून व हरिद्वार के लोग भी शामिल है।

जरा इसे भी पढ़े

मोदी सरकार कर रही कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न : माहरा
पेयजल समस्या को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here