हत्या के मामले में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

on

|

25 thousand reward arrested in murder case

एसटीएफ ने किया पंजाब से गिरफ्तार

रुद्रपुर। 25 thousand reward arrested in murder case एसटीएफ ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम द्वारा एक सप्ताह से पंजाब में डेरा डाला हुआ था। जिसके बाद एसटीएफ को यह सफलता मिली है, जिसे एसटीएफ बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है।

एसटीएफ पूर्व में भी कई अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। गौर हो कि हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को  एसटीएफ  ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी को थाना पंतनगर पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

इससे पूर्व थाना पुलिस द्वारा घटना में शामिल 9 लोगों को जेल भेजा चुका है। उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊं टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 24 अक्टूबर 2022 को बिलासपुर निवासी दलजीत सिंह को 10 लोगों ने लाठी-डंडे और हथियारों से हमला कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना रुद्रपुर स्थित मेट्रोपोलिस सिटी कॉलोनी के गेट में हुई थी।

जिस संबंध में थाना पंतनगर में आरोपी के खिलाफ 203/2022, व धारा 47,148, 149, 302, 34, 120 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मुकदमे में अभियुक्त खुशकरण वांछित था और घटना के तुरंत बाद ही फरार चल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने पिछले 7 दिनों से पंजाब में डेरा डाल रखा था। वहीं एसटीएफ की पैनी नजर से आरोपी बच नहीं पाया। एसटीएफ ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एसटीएफ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी। पूर्व में भी पुलिस 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here