बस दुर्घटना में 25 बारातियों की मौत, 21 घायल

on

|

25 wedding processions killed in bus accident

पौड़ी,। 25 wedding processions killed in bus accident पौड़ी के बीरोखाल इलाके में बरातियों के से भरी बस खाई में गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और एसडीआरएफ ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बुधवार की सुबह सीएम धामी भी मौके पर पहंुचे और राहत बचाव कार्याे का जाएजा लिया।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बस हादसे के बारे में जानकारी दी कि दुर्घटना में 25 लोग मारे गए हैं। 21 लोगों को बचा लिया गया है। सभी घायलों को अस्घ्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि  ‘मंगलवार रात को पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट के बीरोंखल क्षेत्र में हुए बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम 21 यात्रियों को बचाने में कामयाब रही। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पट्टा टूटने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। एसडीआरएफ और ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था।

लालढांग क्षेत्र के कटेवड़ गांव निवासी संजीव के पुत्र महावीर की बरात जीएमओयू बस संख्या (यूके04-0501) से मंगलवार दोपहर 12 बजे कांडा तल्ला के लिए गई थी। बस कांडा तल्ला निवासी प्रकाश चंद्र के घर जानी थी। बस में सवार लालढांग निवासी पंकज ने बताया कि शाम करीब सात बजे रिखणीखाल-कांडा तल्ला के मध्य सिमड़ी गांव से करीब एक किलोमीटर पहले बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी बस लालढांग हरिद्वार से कांडा तल्ला जा रही थी। पौड़ी गढ़वाल जिले के सिमड़ी गांव के पास रिखणीखाल-बीरोंखल मार्ग पर पट्टा टूटने के कारण चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बारातियों से भरी बस खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

जरा इसे भी पढ़े

हाकम का रिजॉर्ट तोड़ने पहुंची टीम को झेलना पड़ा ग्रामीणों का गुस्सा
नाना पाटेकर ने आरोग्यधाम अस्पताल में की फिल्म की शूटिंग
नवमी पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here