एफडीए की कार्यवाही, 4 क्विंटल मिलावटी पनीर को करवाया नष्ट

on

|

4 quintal adulterated cheese destroyed

देहरादून| 4 quintal adulterated cheese destroyed मिलावटखोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह लोगों की जान को जोखिम में डालने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं और इसी की एक ताजा बानगी आज राजधानी में देखने को मिली।

8 नमूने पनीर की जांच के लिए जहां रुद्रपुर लैब जांच के लिए भेजे गए देहरादून में कार्य करने वाले कई माफियाओं पर एफडीए ने कार्यवाही करी और 4 क्विंटल मिलावटी पनीर नगर निगम के ट्रेचिंग ग्राउंड में नष्ट करवाया गया। दूध दही पनीर में मिलावट कर लगातार अपने मंसूबों को माफिया अंजाम दे रहे हैं।

इतना ही नहीं मिलावटखोरों के हौसले इस कदर है कि किसी की जान को जोखिम में डालना भी उनके लिए कोई नई बात नहीं और लगातार राजधानी में राजधानी से सटे इलाको में मिलावटी पनीर सप्लाई कर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

बताते चलें कि चारधाम यात्रा नजदीक है और ऐसे में चार धाम में बड़ी संख्या में चारों धाम के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालु देहरादून से होते हुए भी अपने गंतव्य तक जाते हैं|

उसी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सहित जिम्मेदार अधिकारियों ने मिलावट खाद्य सामग्री की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करें जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए, जिस के संदर्भ में आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन उत्तराखंड डॉ राजेश कुमार के निर्देश पर चार धाम यात्रा से पूर्व मिलावटी और नकली सामग्री की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत एफडीए को अधिकारीयो को लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

निरीक्षण टीम में एफडीए के उपायुक्त जीसी कंडवाल, जिला अभिहित अधिकारी फूड सेफ्टी देहरादून पीसी जोशी, सीनियर फूड सेफ्टी ऑफिसर मंजू रावत, रमेश सिंह, संजय तिवारी, फूड सेफ्टी विजिलेंस के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद रतूड़ी एवं कॉन्स्टेबल योगेंद्र आदि उपस्थित थे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here