45 करोड़ की योजनाओं का अनुमोदन किया गया

on

|

45 crore schemes approved

देहरादून। 45 crore schemes approved विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला की उपस्थिति में जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) (पूर्व नाम एम.एस.डी.पी) योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गाईडलाइन के अनुसार योजनाओं के क्रियान्वयन करते हुए पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करें।

समिति द्वारा बैठक लगभग 45 करोड़ की योजनाओं का अनुमोदन किया गया। इस अवसर परं विधायक डोईवाला की उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना के अन्तर्गत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए संपूर्ण जनपद 25 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक जनसंख्या वाले क्षेत्रों हेतु जनपद स्तरीय कार्य योजना तैयार की जाए।

योजनाओं हेतु भूमि चयन करने के निर्देश दिए

उन्होंने मंडी परिसर देहरादून के कार्यों हेतु डीपीआर तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उप जिलाधिकारियों को योजनाओं हेतु भूमि चयन करने के निर्देश दिए।

समिति द्वारा विकासखण्ड सहसपुर अन्तर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज हरियावाला मेें अतिरिक्त साथ कक्षा-कक्षों एवं शौचालय का निर्माण कार्य, राजकीय बालिका हाईस्कूल सहसपुर में 10 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों, जूनियर हाईस्कूल आमवाला में 5 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों|

स्टोर रूम एवं शौचालय निर्माण कार्य, जूनियर हाईस्कूल कंडोली में 4 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों निर्माण, जूनियर हाईस्कूल हरियावाला में 6 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण तथा विकासखण्ड डोईवाला अन्तर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में प्रशासनिक भवन निर्माण, कला एवं विज्ञान संकाय भवन निर्माण एवं ऑडिटोरियम निर्माण कार्यों को अनुमोदित किया गया।

योजनाओं से संबंधितों को लाभान्वित करने हेतु प्रयासरत रहने पर बल दिया

इस अवसर पर मा0 विधायक डोईवाला विधानसभा बृज भूषण गैरोला ने डोईवाला अन्तर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निर्माण कार्यों प्रस्तावों को महत्वपूर्ण बताते हुए क्षेत्र में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना का क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने तथा योजनाओं से संबंधितों को लाभान्वित करने हेतु प्रयासरत रहने पर बल दिया।

साथ ही विकासखण्ड डोईवाला अन्तर्गत संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करने की अपेक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जे.एस रावत, जिला पंचायतीराज अधिकारी एम.एम खान, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस बिष्ट, आर.ए हक्कानी, एन.पी सिंह डीजीएम, वी.के तिवारी, रजत बलुनी, प्रियंका गुंसाई रावत, डी.एन तिवारी, राजेन्द्र सिंह गुंसाई आदि उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़े

मंत्री ने की परिवहन निगम की समीक्षा
मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, दिए 5 करोड़ रुपए
वन विभाग ने की अवैध आरा मशीनों के खिलाफ कार्यवाही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here