सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 लड़कियों समेत 5 लोग गिरफ्तार

on

|

5 people arrested in sex racket busted

देहरादून। 5 people arrested in sex racket busted रविवार तड़के चार बजे मसूरी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्यवाही में पुलिस ने दो लड़कियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार का यह खेल मसूरी के भट्टा फॉल इलाके में स्थित एक होटल में चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट का यह पूरा धंधा हरियाणा से चल रहा था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने काफी समय से मसूरी में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़ते चार बजे के आसपास पुलिस ने होटल में छापेमारी की तो वहां पर कुछ लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस यूनिट सूचना पर ये कार्रवाई की गई थी। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए मसूरी के भट्टा फॉल स्थित एक होटल में तड़के छापेमारी की गई, जहां तीन युवक और दो युवतियां देह व्यापार के कार्य में सम्मिलित पाये गए है।

इसके अलावा कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पाचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मसूरी में स्पा सेंटर पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। समय-समय पर स्पा सेंटरों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि देह व्यापार को लेकर कुछ गिरोह सक्रिय हो गए हैं, जिनकी पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। सभी पकड़े गए लोग हरियाणा के है। देह व्यापार का गिरोह हरियाणा से संचालित हो रहा था, जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि देह व्यापार में कुछ और लोग भी शामिल है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया|

जरा इसे भी पढ़े

महिला की बेरहमी से पिटाई मामला : डीजीपी ने दिये जांच के आदेश
बुलडोजर हटाने को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला
कैंप के शेफ की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here