6 वर्षों से फरार 50 हजार रुपये का इनामी गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

on

|

गिरफ्तार किया गया आरोपी।

50 thousand rupees reward gang rape accused arrested

देहरादून। 50 thousand rupees reward gang rape accused arrested देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। हत्या व गैंगरेप में वाँछित व 06 वर्षों से फरार 50 हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। 13 जुलाई 2017 को मसूरी से करीब 02 किमी आगे चूनाखाला के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था, जिसका चेहरा झुलसा हुआ था।

मौके पर फॉरेन्सिक टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन करते हुए हत्या की आशंका प्रकट की गयी थी। पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु किये गये प्रयासों से शव की पहचान पुरोला उत्तरकाशी निवासी बालिका के रूप में हुई थी।

इस सम्बन्ध में 15 जुलाई 2017 को कोतवाली मसूरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गयी थी तथा उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी पहचान छुपाने का प्रयास किया गया था।

जिसके आधार पर विवेचना में कुछ धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए घटना के बाद प्रकाश में आये फरार 9 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था। जिनमें अब तक 08 अभियुक्तों को भिन्न-2 स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

अभियुक्त जयकरण लगातार फरार चल रहा था

शेष एक अभियुक्त जयकरण भगत पुत्र राम लक्ष्मण भगत बहुत प्रयासों के बाद भी अपनी गिरफ्तारी से बचा हुआ था और उपस्थित नहीं हो रहा था। जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था। अभियुक्त जयकरण लगातार फरार चल रहा था। जिनके विरुद्ध पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा 50 हजार का पुरुस्कार घोषित किया गया था।

वर्तमान में पुलिस महानिदेशक द्वारा गम्भीर अपराधों में पुरुस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान गतिमान है। जिसके अनुपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ईनामी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आदेश/निर्देश प्रदत्त किये गये थे। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी के निकट पर्यवेक्षण मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मसूरी द्वारा टीम गठित की गयी।

उक्त गठित टीम द्वारा अभियुक्त जयकरण भगत निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामड़ी बिहार के मस्कन सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। मुखबिर मामूर किये गये। गुरुवार को वांछित ईनामी अभियुक्त जयकरण भगत उपरोक्त को उक्त टीम द्वारा जनपद देहरादून की सीमा से सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here