जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत

on

|

7 people died due to drinking spurious liquor

हरिद्वार। 7 people died due to drinking spurious liquor पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ शिवगढ़ ग्राम में सात लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गयी। इस मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है।

आशंका जताई जा रही है कि किसी प्रत्याशी ने शराब वितरण कराई होगी। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं। लेकिन प्रशासन ने अभी तक चार लोगों के मौत की ही पुष्टि की है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

वहीं मामले में एसओ पथरी थाना को सस्पेंड कर दिया गया है। कच्ची शराब पीने से गांव फूलगढ़  निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वहीं गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉलीग्रांट अस्पताल  में मौत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव के चलते वोटरों को लुभाने के लिए शराब का लालच दिया जा रहा है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया

लक्सर के फूलगढ़ गांव में भी प्रत्याशियों द्वारा बांटी गई कच्ची शराब पीने से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई।तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी गांव में रोजाना कच्ची शराब बांट रहे हैं। जिसे पीने से बीती रात भी चार लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गांव में इससे पूर्व में भी तीन लोग कच्ची शराब पीने से मौत हो चुकी है। लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस टीमें गांव में जाकर मामले की जांच कर रही है।

जरा इसे भी पढ़े

भारी बारिश के कारण सड़क पर फंसे एमएलए, बिजली व संचार व्यवस्था ठप
सीएम ने दिए आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर लाने के निर्देश
जुम्मा गांव में अतिवृष्टि से भारी तबाही, पांच लोगों के शव बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here