रेलवे की टनल में फंसे 8 मजदूर, काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

on

|

श्रीनगर। 8 workers trapped in railway tunnel कांडा रामपुर में गुस्साए ग्रामीणों ने रेलवे टनल का काम अचानक से रुकवा दिया। जिसके कारण टनल के अंदर काम कर रहे आठ मजदूर फंस गए। ये सभी मजदूर टनल की निर्माणदाई संस्था एलएनटी में फिटर, इलेक्ट्रिशियन व प्लम्बर का कार्य किया करते हैं। इन सभी मजदूरों को दो घंटे की मश्क्कत के बाद बाहर निकाला गया।

रामपुर कांडा ग्राम पंचायत के लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है रेलवे द्वारा यहां ब्लॉस्टिंग की जा रही है। जिसके कारण ग्रामीणों के भवनों में दरार पड़ रही है। लोगों के घर जर्जर हो गये हैं। इसके साथ गांव के आस-पास के स्रोत्र भी सूख गए हैं। जिससे पानी का संकट उनके सामने खड़ा हो गया है।

जिससे गुस्साये ग्रामीणो ने रेलवे का काम रोक दिया। आंदोलन कर रहे संजय खंडूरी, राजेश्वरी देवी ने बताया रेलवे विकास निगम, प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन, आज तक उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वे काम नहीं होने देंगे।

रेलवे विकास निगम की निर्माणदाई संस्था के प्रशासनिक अधिकारी श्याम दत्त जोशी ने बताया ग्रामीणों के मांगों के सम्बंध में प्रशासन को अवगत करवाया गया है। जिला प्रशासन ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने का कार्य करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here