नदी मे डूब रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी पुलिस, बचाई जान

Police officers became guardian angels for a man drowning in river

ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर एक व्यक्ति प्रांजल उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी भनियावाला देहरादून गंगाजी में स्नान करने के दौरान गंगा जी के तेज बहाव में बहकर डूबने लगा, जिसे देखकर त्रिवेणी घाट में मौजूद लोगो द्वारा इसकी सूचना पुलिस कर्मियों को दी गयी।

मौके पर त्रिवेणी घाट चौकी, जल पुलिस एंव आपदा राहत दल के पुलिस जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आपदा राहत उपकरणो के साथ परस्पर समन्वय स्थापित कर कड़ी मेहनत / मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को 72 सीढ़ी के नजदीक गंगा जी के तेज बहाव से बाहर निकला गया।

गंगाजी की तेज बहाव में काफी दूर तक बह जाने के कारण उक्त व्यक्ति की श्वास और धड़कन बहुत ही धीमी चल रही थी, जिस पर बचाव दल द्वारा पूर्ण धैर्य का परिचय देते हुए एम्बुलेंस के आऩे तक मौके पर ही उक्त व्यक्ति को सी0पी0आर0 देते हुए अथक प्रयासो के बाद होश में लाया गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की मौके पर मौजूद लोगों द्वारा प्रशंसा की गई।