गंगा में डूबने से पर्यटक की मौत

on

|

पौड़ी,। Tourist dies after drowning in Ganga थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में राम झूला के समीप दिल्ली निवासी एक युवक मंगलवार सुबह गंगा में डूब गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर कुछ दूरी पर युवक को गंगा से बाहर निकाला जिसे एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी बासु उम्र 21 वर्ष अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। वह परिवार समेत राम झूला के समीप गंगा में नहा रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। युवक का बहता देख मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस द्वारा एसडीआरएफ को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।

एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए डूबे युवक को जानकी पुल के पास वानप्रस्थाश्रम घाट से रेस्क्यू किया गया और उसे तुरंत हॉस्पिटल के लिए भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। एस डी आर एफ रेस्क्यू/सर्चिंग टीम में एस आई सुरेंद्र सिंह ओमप्रकाश, पंकज सिंह, सुमित नेगी, महेश, संदीप, शंकर शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here