फरार इनामी महिला गिरफ्तार

on

|

पकड़ी गई महिला।

Absconding prize woman arrested

जेल से छूटने के बाद हो गयी थी फरार

हल्द्वानी। Absconding prize woman arrested आशा से नाम बदलकर भावना बनी इनामी आरोपी को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला वर्षों से फरार चल रही थी। उस पर बीस हजार रूपये का ईनाम था। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

बता दें कि मूलरूप से  मूल पता ग्राम मलसा खेङा थाना शीशगढ़, बहेड़ी निवासी आशा उर्फ भावना पत्नी अमरपाल उर्फ अम्बे के खिलाफ  वर्ष 2008 में थाना काठगोदाम में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में गिरफ्तार किया गया था।

जेल से छूटने के बाद यह महिला अपने किराये के मकान को छोडकर रूद्रपुर से फरार हो गई और अपना नाम बदल कर भावना रख लिया। इसके बाद उसने अमरपाल नामक व्यक्ति से शादी कर ली और अपने शीशगढ़, बरेली से भी भूमिगत होकर मोहल्ला बरसड़, हमीरपुर हिमांचल प्रदेश में चोरी छुपे रहने लगी। जहां उसने अपना नाम बदलकर आधार कार्ड व पहचान पत्र आदि बनवा लिये।

लेकिन पुलिस उसकी तलाश करती रही। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 20 हजार का ईनाम घोषित करवाया और कार्ययोजना  तैयार की गई। सुरागरसी व पतारसी के आधार पता चला कि उक्त महिला हिमाचल प्रदेश चली गई है।

इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यह महिला अपने वकील से मिलने हल्द्वानी आ रही है। जिसे पुलिस की टीम द्वारा धर दबोचा। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। टीम में एसओ प्रमोद पाठक, एएसआई अरबिन्द सिं, कांस्टेबल अरबिन्दु कार्की, महिला कांस्टेबल भगवती रौतेला शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here