हिट एंड रन मामले में आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार

on

|

Accused driver arrested in hit and run case

खटीमा,। Accused driver arrested in hit and run case कोतवाली क्षेत्र के चकरपुर में सड़क किनारे मिली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में यह मामला हिट एंड रन का निकला। जिसके बाद पुलिस ने महेन्द्रा क्वांटो गाड़ी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खटीमा थाना क्षेत्र में सात मार्च को हाईवे किनारे एक लाश मिली थी।

पुलिस जांच में चकरपुर के जंगल किनारे मिले शव की शिनाख्त अल्मोड़ा के देवेंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में मदन बोरा निवासी धारचूला टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोरा ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह मामला पुलिस की जांच में हत्या का नहीं बल्कि हिट एंड रन का पाया गया। मृतक चालक सात मार्च रात्रि को चकरपुर के जंगल में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके शीशे की धूल साफ कर रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही महिंद्रा क्वांटो गाड़ी ने उसे सीधी टक्कर मार दी और क्वांटो चालक भाग गया।

वहीं, दुर्घटना स्थल पर क्वांटो के रियर व्यू मिरर से पुलिस मामले की तह तक पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने क्वांटो चालक मदन बोरा निवासी धारचूला को गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। अब हत्या के मामले को रिटर्न डाल के मामले को परिवर्तित कर आरोपी चालक को जेल भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here