आरोपी पति ने दारोगा को मारी गोली

on

|

देहरादून। Accused husband shot the inspector मसूरी में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक दरोगा को पेट में गोली लगी। मामला रायपुर क्षेत्र में तानिया नाम की घायल मिली महिला से संबंधित है। पुलिस ने देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी उसके पति शुभम को ट्रैक किया था। एक होटल के बाहर देखते ही आरोपी ने दरोगा मिथुन कुमार पर चला दी गोली। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में गोली लग गई। घायल दरोगा मैक्स अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को रायपुर-थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे पुलिस को एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। दून अस्पताल में जब महिला के सिर का ऑपरेशन किया गया तो उसकी सिर से एक गोली निकली। यह गोली महिला के पति शुभम द्वारा उसे मारी गयी थी। तभी से पुलिस महिला के पति की तलाश कर रही थी।

शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे शुभम ने अचानक पुलिस टीम फायरिंग शुरु का दी। जिससे चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली शुभम के पैर में लगी।

चौकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी शुभम को भी मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था। सितंबर से उसके पिता भी गायब थे। अब पता चला कि उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी। शुभम के पास से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here