छात्रसंघ चुनाव में दहशत फैलाने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

on

|

रुद्रपुर। रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में छात्र संघ नामांकन के दौरान मारपीट और फायरिंग की घटना में शामिल एक बदमाश को  पुलिस ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपी से एक तमंचा भी बरामद किया है।

रुद्रपुर में छात्र संघ चुनाव नामांकन के दिन पुलिस को चुनौती देते हुए बीच सड़क में भीड़ के बीच फायरिंग करने वाले गगन रतनपुरिया को दबिश के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के घुटने के पास गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक नामांकन के दौरान मारपीट और फायरिंग प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन जगह जगह दबिश दे रही थी।

विजलेंस टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन सितारगंज क्षेत्र में पाई गई। आरोपी गगन अपने साथी मोहम्मद रजत, देवेंद्र कुमार और विपिन ठाकुर के साथ मिल कर सरेंडर करने की योजना बना रहा था। तभी टीम ने आरोपी को घेर लिया। इस दौरान आरोपी गगन रतनपुरिया गाड़ी खड़ी कर जंगल की ओर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने फायरिंग की तो गोली आरोपी के पैर में जा लगी। जिससे वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here