चेक बाउंस मामले में आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई

on

|

Action of attachment of accused house in Cheque Bounce Cases

रुद्रपुर। Action of attachment of accused house in Cheque Bounce Cases चेक बाउंस के मामले में नामजद यूपी के निवासी आरोपी के कोर्ट में तारीख पर हाजिर नहीं होने पर उसके खिलाफ कुर्की के आदेश मिलने पर रुद्रपुर पुलिस ने वहां पर पहुंच कुर्की की कार्रवाई की। आरोपी 2017 से जमानत लेने बाद से कोर्ट में तारीख पर नहीं हुआ।

पुलिस के मुताबिक यूपी के जिला रामपुर थाना बिलासपुर क्षेत्र के गांव स्योहरा निवासी जयदीप सिंह पर वर्ष 2016 में 2.50 लाख रुपये की चेक बाउंस होने का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वर्ष 2017 में एक बार न्यायालय में हाजिर हुआ। वहां से जमानत लेने के बाद वह लापता हो गया और कोर्ट में तारीख पर हाजिर नहीं हुआ।

मामले की विवेचना एसआई जय प्रकाश चन्द्र कर रहे। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को उसके घर में कई बार दबिश दी। लेकिन वह मिला नहीं। इस पर पिछले दिनों जिला सत्र न्यायालय से उसके घर पर कुर्की का आदेश हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पहुंच कर नोटिस चस्पा किया। इसके बावजूद भी वह हाजिर नहीं हुआ।

एसआई जय प्रकाश चन्द्र ने बताया कि रविवार को एसआई विकास कुमार के साथ अन्य पुलिस कर्मियों के साथ आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई को वहां पहुंचे। एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि यहां की पुलिस ने संबंधित थाना पुलिस को लेकर उसके घर पहुंची।

इसके बाद पुलिस ने उसके घर से टीवी फ्रिज, बर्तन, बेड सहित कई जरूरी सामान जब्त कर लिया। सामान अधिक होने के कारण उसे ग्राम प्रधान के पास रखवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here