कालिंदी अस्पताल को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही शुरू

on

|

Action started to blacklist Kalindi Hospital

देहरादून। Action started to blacklist Kalindi Hospital आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े को लेकर कालिंदी अस्पताल को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई शुरू की गई। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पांच दिन के भीतर अस्पताल से जवाब मांगा गया है।

आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज में कालिंदी अस्पताल विकासनगर की ओर से लापरवाही बरतने का खुलासा हुआ है। सर्जरी मामलों में मरीज की मेडिकल दस्तावेजों में डॉक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर क्लेम किया गया। साथ ही एनेस्थेटिक्स की जगह ओटी डॉक्टर के हस्ताक्षर किए गए।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इसे गंभीर मामला मानते हुए अस्पताल के एक करोड़ से अधिक राशि के क्लेम रद्द किए हैं। साथ ही अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विकासनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी ने ब्लैक लिस्ट करने के लिए कालिंदी अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here