युवा परीक्षाओं में हुए धांधली को लेकर सीबीआई जांच की मांग पर अड़े

on

|

adamant on the demand for a CBI inquiry

सड़कों पर उतर कर किया प्रदर्शन

देहरादून। adamant on the demand for a CBI inquiry यूकेएसएसएससी पेपर लीक और विधानसभा में हुई नियुक्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवाओं ने टिहरी और चमोली में विरोध-प्रदर्शन किया। नई टिहरी में बुराड़ी से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर युवाओं ने प्रदर्शन किया।

सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वहीं चमोली में यूकेएसएसएससी और विधानसभा के साथ विभिन्न विभागों में बैक डोर से हुई भर्तियों में सीबीआई जांच की मांग को लेकर चमोली मुख्यालय में छात्रों और बेरोजगार युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में एक विशाल रैली निकाली।

गोपीनाथ मंदिर परिसर से जिलाधिकारी कार्यालय तक बेरोजगार छात्रों ने आक्रोश रैली निकाली। छात्रों ने प्रदेश में भर्तियों में हो रही गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

कहा कि भले ही उत्तराखंड सरकार अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन एसटीएफ उत्तराखंड उन भ्रष्टाचारियों तक नहीं पहुंच पाएगी जो मूल रूप से इस पूरे खेल को खेल रहे हैं। युवाओं ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर होती तो भर्तियों में  इतनी गड़बड़ियां नहीं होती।

युवाओं ने भर्तियों में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग की। सीबीआई जांच नहीं होने पर प्रदेश भर के युवा सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं सरकारी नौकरियों की भर्ती में घपलों से राज्य आंदोलनकारी आहत हैं।

उनका कहना है कि घोटालों के लिए उन्होंने उत्तराखंड के लिए संघर्ष नहीं किया। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड अलग होगा तो पहाड़ी राज्य का विकास होगा।

जरा इसे भी पढ़े

UKSSSC पेपर लीक मामले में फिरोज हैदर गोवा से गिरफ्तार
UKSSSC परीक्षा पेपर लीक मामले में 2 और गिरफ्तार
ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here