दून आ रहा मिलावटी पनीर किया जब्त

on

|

पकड़ा गया मिलावटी पनीर।

हरिद्वार। Adulterated cheese coming to Doon seized देहरादून के लोगों की सेहत खराब करने के लिए ले जाया जा रहा 4 क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी पनीर को नष्ट कर दिया. 4 क्विंटल मिलावटी पनीर लक्सर से देहरादून ले जाया जा रहा था।

त्यौहारी सीजन में दूध से बने खाद्य पदार्थ की डिमांड बढ जाती है। जिसे देखते हुए मिलावट खोरों पर शिकंजा कसना अब तक चुनाती बना हुआ है। वर्तमान में भी हालत सुधरने का नाम नही ले रहे है। जिसके चलते लोग मिलावटी खाद्स पदार्थो का सेवन करने को मजबूर है।

जिसे देखते हुए एफडीए और एफडीए विजिलेंस टीम लगातार बॉर्डर एरिया पर चेकिंग कर रही है। शुक्रवार तड़के तीन बजे टीम ने बाहरी राज्य से देहरादून ले जाया जा रहा मिलावटी पनीर हरिद्वार में जब्त किया।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि चार कुंतल पनीर बाहरी राज्य से हरिद्वार होते हुए देहरादून ले जाया जा रहा था। चेकिंग करने पर पनीर मिलावटी पाया गया। जिसके बाद टीम ने संदेह के आधार पर दो नमूने लेने के बाद पनीर को नष्ट कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here