आकाश बायजूस ने मातृ दिवस पर प्रतिभाशाली छात्रों की माताओं को सम्मानित किया

on

|

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर आकाश बायजूस द्वारा देहरादून में माय मदर-माय सपोर्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विगत वर्षों में देश के विभिन्न टॉप के इंजीनियरिंग अथवा मेडिकल कॉलेजो में प्रवेश पाने वाले छात्रों की माताओं को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम को आकाश ़ बायजूस के अधिकारियों ने सम्बोधित किया और अपने टॉपर्स के सफलता के पीछे उनकी माताओं के निस्वार्थ योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद् ज्ञापित किया।

कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में इन सभी माताओं को आकाश ़ बायजूस के अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद माताओं ने अपने मातृत्व के अनुभव भी साझा किए, साथ ही इस मौके पर उन्होंने परिवार के साथ साथ स्वयं के स्वास्थ्य की देखभाल करने की शपथ भी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here