पत्रकारों के लिए सरकारी सेवकों की भांति आयुष्मान व गोल्डन कार्ड बनवाये जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा : डीजी सूचना

on

|

पत्रकारों को सम्मानित करते डीजी सूचना बंशीधर तिवारी।

All Media Journalists Association Uttarakhand

हरिद्वार,। All Media Journalists Association Uttarakhand प्रेस क्लब हरिद्वार में रविवार को आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखण्ड का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरि महाराज, विघायक रानीपुर,आदेश चौहान, विधायक खानपुर उमेश कुमार, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और कहा कि आज के दौर मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बताया।

उन्होंने सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी घटना या समाचार को जारी करने से पहले काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने हमेशा समाज को आईना दिखाने का कार्य किया है।

उन्होंने इस मौके पर हरिद्वार के गौरवशाली पत्रकारिता के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने अपने उद्बोधन में पत्रकारों के जीवन में आने वाली विभिन्न विषम परिस्थितियों आदि के बारे में विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने पत्रकारों को जीवन बीमा सहित उसके परिवार के भविष्य व कल्याण के लिए योजनाएं बनाने का अनुरोध महानिदेशक सूचना से किया।

धनराशि का लगातार भुगतान किया जा रहा

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों के लिए सरकारी सेवकों की भांति आयुष्मान व गोल्डन कार्ड बनवाये जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा|

उन्होंने पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन की धनराशि का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेंशन राशि में भी वृद्धि कर दी गई है, इसके अतिरिक्त पत्रकारों व उनके आश्रितों के इलाज में व्यय हुई धनराशि का लगातार भुगतान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सूचना विभाग सदैव मानवीय दृष्टिकोण से पत्रकारों की जो भी समस्याए होती हैं, उनका समाधान करने में निरंतर तत्पर रहता है। बंशीधर तिवारी ने इस अवसर पर भाषा की सौम्यता व शालीनता पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।

शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियो में संजीव शर्मा जिलाध्यक्ष, मनीष कागरान जिला महासचिव, राजेश वर्मा जिला कोषाध्यक्ष, मोहन राजा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र प्रधानः जिला संगठन सचिव, नरेश तोमर जिला समारोह सचिव, सचिन तिवारी जिला प्रचार सचिव, राजीव शास्त्री जिला उपाध्यक्ष, अमित चौहान जिला उपाध्यक्ष, इलेश धीमान जिला सचिव, संजय लांबा जिला सचिव।

अमित कुमार नंद जिला सचिव, राहुल सैनी जिला सदस्य कार्यकारिणी, मनीष कुमार पाल जिला सदस्य कार्यकारिणी, मोहित शर्मा जिला सदस्य कार्यकारिणी, हर्ष तिवारी जिला सदस्य कार्यकारिणी, बबलू थपलियाल जिला सदस्य कार्यकारिणी, सुरेश भारद्वाज जिला सदस्य कार्यकारिणी आदि प्रमुख रहे। मंच का संचालन बृजेन्द्र हर्ष द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here