महिला हस्तशिल्प कारीगरों को मिलेगा आर्टिजन कार्ड

on

|

Artisan card will be given to women handicrafts artisans

तेजस्वनी चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 23 मई को रेसकोर्स में लगेगा कैम्प

देहरादून। Artisan card will be given to women handicrafts artisans तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 23 मई सोमवार को रेसकोर्स में महिला कारीगरों के लिए आर्टिजन कार्ड कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए तेजस्विनी चौरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रिया गुलाटी ने बताया कि तेजस्विनी द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं इसी क्रम में यह आर्टिजन कार्ड कैंप का आयोजन कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय उत्तराखंड के सहयोग से किया जा रहा है।

इससे महिलाओं के पास यह प्रावधान रहता है कि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर्स में उन्हें मुफ्त स्टॉल मिल जाता है । प्रिया गुलाटी ने बताया कि कैंप के लिए अभी तक 40 से अधिक महिला कारीगरों के पंजीकरण हो चुके हैं।

कैम्प रेसकोर्स स्थित पार्षद आवास निकट अमरीक हॉल में सुबह 11 बजे से लगाया जा रहा है। इसके लिए महिलाओं को अपना आधार कार्ड, बैंक की पासबुक एवं अपनी दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो लानी होगी। मौके पर ट्रस्ट से त्रिशला मालिक, रोमी सलूजा, कविता पाल एवं आंशिक खुराना बतौर समन्वय मौजूद रहेंगी।

जरा इसे भी पढ़े

मुख्यमंत्री ने की जनपद हरिद्वार के विकास कार्यों की समीक्षा
यमुनोत्री हाईवे पर भूधंसाव से कई वाहन फंसे
हृदय गति रुकने से दो तीर्थयात्रियों की मौत, मृतकों की संख्या हुई 46

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here