- नायब तहसीलदार की मेरिट में पहले और दूसरे स्थान पर पाई सफलता
- आयुष बैलवाल ने पहले प्रयास में हासिल की सफलता, राइटिंग स्किल को बताया कामयाबी का अहम मंत्र
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस-2024 परीक्षा में नायब तहसीलदार पद की मेरिट सूची में प्रयाग आईएएस अकादमी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आयुष बैलवाल ने मेरिट में पहला और बिकरांत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया है। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और लगातार मेहनत को दिया।
आयोग की ओर से जारी चयन परिणाम में नायब तहसीलदार पद के लिए आयुष बैलवाल का नाम मेरिट में पहले स्थान पर और बिकरांत सिंह का दूसरे स्थान पर है। वहीं प्रयाग के सचिन, सरिता कुंवर, मनिष, शिर्षवाल व मयंक रावत ने भी सफलता हासिल की है। प्रयाग के निदेशक आर ए खान ने सभी सफल अर्भ्यतियों को बधाई दी है।
पहले प्रयास में ही आयुष ने हासिल किया मुकाम
नायब तहसीलदार की मेरिट में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले आयुष बैलवाल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में लोअर पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आयुष के पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उनके एक भाई एमबीबीएस कर रहे हैं और बहन बीएससी-बीएड की पढ़ाई कर रही हैं।
आयुष ने अपनी प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी प्रयाग आईएएस अकादमी, देहरादून से की। उनका कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में विषय की जानकारी के साथ उत्तर लिखने की शैली भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी राइटिंग स्किल पर विशेष रूप से काम किया। उनका मानना है कि लिखने के तरीके को लगातार बेहतर बनाने का लाभ उन्हें परीक्षा में मिला और इसका परिणाम नायब तहसीलदार पद पर चयन के रूप में सामने आया।
बोले आयुष- युवा देश में बदलाव की इबारत लिख रहे
सफलता के बाद आयुष ने कहा कि आज का युवा देश में बदलाव की नई इबारत लिख रहा है। वह नायब तहसीलदार के पद पर रहते हुए जनसेवा के माध्यम से देशसेवा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों, कोचिंग संस्थान और दोस्तों के सहयोग को दिया। आयुष का कहना है कि परिवार का भरोसा और लगातार मार्गदर्शन उन्हें लक्ष्य पर केंद्रित रखने में मददगार रहा। कठिन मेहनत के साथ अपनी कमियों को पहचानकर उन पर काम करना सफलता के लिए जरूरी है।
दूसरे स्थान पर रहे जसपुर के बिकरांत
नायब तहसीलदार की मेरिट सूची में दूसरा स्थान जसपुर निवासी बिकरांत सिंह ने हासिल किया है। बिकरांत ने भी प्रयाग आईएएस अकादमी से तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग को दियज्ञं बिकरांत ने बताया कि इससे पहले उनका चयन शिक्षा विभाग में ईओ पद के लिए हो चुका है और वर्तमान में उसकी ट्रेनिंग चल रही है।
इसके बावजूद उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और लोअर पीसीएस में नायब तहसीलदार पद की मेरिट में दूसरा स्थान हासिल किया। बिकरांत मूल रूप से जसपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि प्रयाग आईएएस अकादमी के खान सर के दिशा-निर्देशन में तैयारी करने का उन्हें लाभ मिला। सही मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और परिवार के सहयोग ने उन्हें परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।




