भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं

on

|

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज।

best wishes from maharaj

चारधाम यात्रियों के पंजीकरण का आंकडा पहुंचा 20 लाख के पार
जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग भी पहुंची 11 करोड़ के पास

देहरादून। best wishes from maharaj भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने पर राज्य के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होने उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु से अनुरोध किया है कि वह चारधाम के साथ-साथ सरकार द्वारा बनाये गये अन्य पौराणिक एवं धार्मिक सर्किटों का भी दर्शन कर पुण्य के भागी बने।

प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह यात्रा नियमों का पालन करने के साथ साथ विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण अवश्य करवायें।

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री श्री महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पष्ट है कि इस बार की  चार धाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी।

उन्होने कहा कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 2005840 (बीस लाख पांच हजार आठ सौ चालीस) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ हेतु 705892 (सात लाख पांच हजार आठ सौ बयानवे), बद्रीनाथ हेतु 597093 (पांच लाख सत्तानवे हजार तिरानवे), गंगोत्री हेतु 3,65,107 (तीन लाख पैंसठ हजार एक सौ सात), यमुनोत्री हेतु 3,20,930 (तीन लाख बीस हजार नौ सौ तीस) एवं हेमकुण्ड हेतु 16,618 (सोलह हजार छह सौ अट्ठारह) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ ही अभी तक चारधाम में 40 हजार से भी अधिक यात्री दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं। श्री महाराज ने बताया कि 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 10,91,11,996 (दस करोड़ करोड़ इक्यानवे लाख ग्यारह हजार नौ सौ छियानवे) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here