महिला पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति के कार्यक्रम में पहुंचे भट्ट

on

|

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मातृ दिवस के अवसर पर दो नहरिया स्थित कुमाऊं क्राफ्ट एवं महिला पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

जिसमें महिलाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने को लेकर उनका हौसला अफजाई किया। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट दो नहरिया स्थित कुमाऊं क्राफ्ट एवं महिला पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति पहुंचे जहां समिति से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं से मातृत्व दिवस के अवसर पर मुलाकात की, साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार उपलब्ध अवसर दिए जाने को सराहा।

इस दौरान भट्ट को समिति की संचालक  निर्मला दरमवाल द्वारा बताया गया कि समिति में 300 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है जिस पर मातृत्व दिवस के मौके पर भट्ट ने सभी महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी सराहनीय कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

उन्होंने मातृत्व दिवस पर सभी मातृशक्ति व बहनों को नमन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में अलका जीना, मुकेश बेलवाल, प्रतिभा जोशी, पुष्पा नेगी, ज्योति बरगली, पूजा कोरंगा, प्रिया आर्य, मुस्कान, जितन कुमार, सायमा अफसाना सहित कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here