भाजपा अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण दे रही : सेमवाल

on

|

BJP is giving protection to the accused of Ankita murder case

देहरादून। BJP is giving protection to the accused of Ankita murder case उत्तराखंड क्रांति दल ने अंकिता हत्याकांड के आरोपियों  को राजनीतिक संरक्षण दिए जाने को लेकर आज भाजपा पर जमकर हमला बोला।

उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि अंकिता की हत्या के आरोपित पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को भाजपा के सभी मुख्यमंत्रियों ने अपना- अपना राजनीतिक संरक्षण दिया है। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने आचार संहिता के दिन 7 जनवरी 2022 को पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को राज्यमंत्री बनाए जाने को लेकर भी जमकर हमला बोला।

सेमवाल ने कहा कि एक ओर भाजपा ने पूरे 5 साल तक कैबिनेट मंत्री के एक चौथाई पद खाली रखे, वहीं आचार संहिता के दिन ही अंकिता के हत्यारे पुलकित के भाई अंकित को राज्यमंत्री बनाने की क्या जरूरत थी! आखिर वह क्या चुनावी लाभ लेना चाहते थे।

सेमवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और भुवन चंद्र खंडूरी ने विनोद आर्य को माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया। वहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की उनको कृषि राज्य मंत्री बना दिया। सेमवाल ने कहा कि भाजपा अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देती रही है।

यही कारण है कि अब इस परिवार द्वारा कराए गए हत्याकांड की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जा रही और एसआईटी की जांच को भी प्रभावित किया जा रहा है। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने यह भी कहा कि पुलकित की जाति आर्य नहीं बल्कि आरिया है और ये कुम्हार समुदाय से भी नहीं आते, इसके बावजूद विनोद आर्य को दो दो बार माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। इससे कुम्हार समुदाय के समर्पित पार्टी कार्यकर्ता भी भाजपा से नाराज हैं।

राकेश गिरी को अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल खड़े किए

शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोभाराम प्रजापति को 2020-21 में माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था जबकि वह हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं। शिव प्रसाद सेमवाल ने भाजपा ओबीसी मोर्चा में भी बागपत के राकेश गिरी को अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने  भाजपा ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल मंडल में सहारनपुर के लोगों और कुमाऊं मंडल में मुरादाबाद के लोगों को पद दिए जाने के आरोप लगाए और कहा कि इससे भाजपा संगठन का भी मनोबल गिर रहा है।

यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि भाजपा दूसरे राज्यों के अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को उत्तराखंड में राजनीतिक रूप से पनपा रही है और फिर वही लोग उत्तराखंड के लोगों के साथ अपराध कर रहे हैं।

शिव प्रसाद सेमवाल ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच ना होने पर आंदोलन छेड़ने की धमकी दी है। प्रेस वार्ता में केंद्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल, राजेंद्र सिंह गुसाईं, संजीव भट्ट आदि शामिल थे।

जरा इसे भी पढ़े

एफआरआई भर्ती घोटाले की हो सीबीआई जांच : सेमवाल
UKSSSC पेपर लीक मामले में गुमराह कर रही सरकार : सेमवाल
लचर है भू कानून समिति की रिपोर्ट : यूकेडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here