भाजपा देश में अराजक माहौल पैदा करने का प्रयास कर रही : हरीश रावत

on

|

कार्यक्रम के दौरान मंचासीन पूर्व सीएम हरीश रावत व अन्य।

रुड़की। BJP is trying to create a chaotic environment पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नागरिकों में जाति धर्म भेदभाव उत्पन्न कर देश में लगातार अराजक माहोल पैदा करने का प्रयास कर रही है। यह राजनीतिक दल देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पर देश की जनता काफी होशयार है। वो भाजपा के मंसूबों को कभी कामयाब नही होने देगी।

कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के साथ उनके पिता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करने की माहिर है। लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना भाजपा के लिए छोटी मोटी बात है।

हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार बताए कि 10 करोड़ रोजगार पाने वाले युवा कहां हैं। जुमलेबाजी में भाजपा वालों को महारत हासिल है। बीटीगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा सीबीआइ और ईडी का डर दिखकर देश के लोकतंत्र को समाप्त कर देना चाहती है।

देश के अंदर तानाशाही चल रही है। या तो भाजपा की बात सुनें यदि किसी ने विरोध किया तो उसके खिलाफ तमाम संवैधानिक संस्थाओं को लगा देते हैं।पूरे देश में एक अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि अब भाजपा के अच्छे दिन जाने वाले हैं। जनता समझ चुकी है कि 10 साल से यह सरकार धोखा देने का काम कर रही है। इस मौके पर सचिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, विकास त्यागी, सुभाष सैनी, विधायक ममता राकेश आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here