देवतुल्य जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 5 सीटें जीताएगी

on

|

देहरादून। BJP will win all 5 Lok Sabha seats कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटने के बाद मीडिया बंधुओ से वार्ता की। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देश के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को सभी 5 सीटें जिताने का कार्य करेगी।

मीडिया बंधुओं को दिए बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित अनेक राष्ट्रीय व नेताओं की उपस्थिति रही। कहा कि इस अधिवेशन में अनेक राजनीतिक प्रस्ताव पास किये गए। जिसमें कार्यकताओं को 10 साल में गरीब कल्याण सहित आज पूरे विश्व में देश ने जो ख्याति प्राप्त की है, उसे रखा गया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी 100 दिनों तक देश के लिए “नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह, नए विश्वास और नए जोश” के साथ कार्य करने का आह्वान किया है। कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि विपक्ष हताशा की ओर है और भाजपा आशा की ओर। कहा कि जनता की आशाओं के अनुरूप देश में कार्य किया जा रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्री शाह जी ने इंडी गठबंधन के विभिन्न दलों की पोल खोलते हुए देश की जनता से भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करने हेतु भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।

डॉ अग्रवाल ने विश्वास जताते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देश के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को सभी 5 सीटें जिताने का कार्य करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here