भाजपा के कर्म खराब हैं, अब फल मिलना तयः हरीश रावत

on

|

BJP’s karma is bad

हल्द्धानी। BJP’s karma is bad हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को नसीहत देते हुए कहा है कि भ्रम तो एक का टूटना ही है, लेकिन बीजेपी के कर्म खराब हैं, जिसका फल अब भाजपा को जल्द ही मिलेगा। गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस द्वारा सरकार बनाए जाने के दावे को भ्रम बताया था, जिस पर हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को नसीहत दी है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यूपी चुनाव प्रचार से लौट आए हैं। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि यूपी में तीसरे विकल्प के तौर पर लोग कांग्रेस को देख रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और सपा पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में जनता थानेबाज और बुलडोजरबाज से ज्यादा परेशान है। इसलिए तीसरे विकल्प के तौर पर कांग्रेस को देख रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी ने भाजपा को चित करने का काम किया है।

हरीश रावत ने कहा कि 5 राज्यों के होने वाले चुनाव में 4 राज्यों में कांग्रेस आ रही है, जबकि एक राज्य में अन्य पार्टी आ रही है, जबकि भाजपा शून्य पर इस बार रहेगी। वहीं बीजेपी के 60 के पार के नारे के बाद बीजेपी के कुछ नेताओं के 35 सीटें जीतने के बयान पर हरीश रावत ने बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा है कि अभी तो मतगणना में टाइम है, लेकिन मतगणना के दिन बीजेपी कहीं 25 सीटों पर न सिमट जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here