बाॅलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने किए जागेश्वर व बदरीनाथ के दर्शन

on

|





बाॅलीवुड स्टार अक्षय कुमार जागेश्वर धाम में।

Bollywood star Akshay Kumar visited Jageshwar and Badrinath

अल्मोड़ा Bollywood star Akshay Kumar visited Jageshwar and Badrinath। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार रविवार सुबह अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और इसके बाद वे बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर बदरी विशाल के द्वार पर मत्था टेकने के साथ ही उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

उनके आने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उनकी एक झलक पाने को स्थानीय लोगों की भी खासी भीड़ जुटी रही।

अक्षय कुमार ने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक है। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। इसके बाद अक्षय कुमार यहां बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में हैं।

इससे पहले वह बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड आए हुए हैं।








LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here