भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

on

|

Brother’s murder accused arrested

रुड़की। Brother’s murder accused arrested रुड़की में झबरेड़ा पुलिस ने छोटे भाई की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के मानकपुर आदमपुर गांव में छोटे भाई की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बुधवार को प्रेस वार्ता में एसपी देहात ने बताया कि 20 फरवरी को मानकपुर आदमपुर निवासी सुधीर अपने भतीजे लक्की को जन्मदिन की पार्टी भी ले गया था। इस बात से लक्की के पिता राजेश कुमार नाराज थे। इसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था।

जिसके बाद राजेश ने अपने छोटे भाई सुधीर को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्घ्या में प्रयोग किया गया चाकू गन्ने के खेत से बरामद कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here