नगर निगम चुनाव को लेकर बसपा जिला पदाधिकारी की बैठक।
पार्टी संगठन को मजबूत बनाने हेतु बसपा ने नगर निगम क्षेत्र को चार भागों में बांटा।
देहरादून। BSP will fight elections in all wards with strength बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई द्वारा जिला कार्यालय 15 गांधी रोड पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार से मदनलाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व लोकसभा प्रभारी टिहरी डा. मनीराम और रतीराम मौजूद रहे। बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की गई, नगर निगम क्षेत्र को चार भागों में बांट कर जिला कमेटी के जिम्मेदार लोगों को 25 – 25 वार्डों में विधानसभा अध्यक्षों साथ लगाकर 100 वार्डों में मजबूती के साथ साथ कार्य करेंगे।
बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी संगठन को विधानसभा व बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का लगातार प्रयास जारी है, साथ ही पार्टी मजबूती के साथ नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत तथा सभी 100 वार्डों में चुनाव लड़ेगी। साथ ही अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा है कि जो भी पार्टी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं वह अपना बायोडाटा (रिज्यूम) पार्टी कार्यालय में जमा कर दें।
बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष अब्दुल मलिक, जिला सचिव मानसिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक रावत, प्रमोद कुमार, विनोद कटारिया सहित आदि लोग उपस्थित थे।



